रायपुर : राजधानी में चोरी, बलात्कार, मारपीट और चाकूबाजी जैसी गंभीर अपराध की घटना आम बात हो गई है. आए दिन इस तरह की घटना सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है. रायपुर के नेहरूनगर में आज सुबह चाकूबाजी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें पिता-पुत्र ने एक युवक की जमकर पिटाई की फिर चाकू से हमला उसे घायल कर दिया.
बताया जा रहा है पुरानी रंजिश की वजह से दोनों बदमाशों ने युवक की पिटाई की. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बेटा फरार है.
जानकारी के अनुसार रायपुर के नेहरू नगर में पिता-पुत्र ने पुरानी रंजिश के चलते हरीश तांडी को सरेआम बुरी तरह पीटा. वहीं एक पिता ने युवक को सड़क पर लिटाकर बुरी तरह पीटा, जबकि पुत्र ने चाकू से हरीश के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पिता-पुत्र के जानलेवा हमले में घायल युवक ने कोतवाली पुलिस थाना में बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है. पुलिस ने इस मामले आरोपित पिता को पकड़ लिया है, जबकि उसका बेटा फरार है.
