बेमेतरा : बेमेतरा जिले में फिर से बारिश शुरू हो गई है. बीते एक हफ्ते पहले जिले में हुई बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के हालात थे, अब फिर से ऐसे ही हालात बन रहे है. बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इस मानसून पूरे जिले में औसतन 882.4 मिमी बारिश हो चुकी है. कृषि प्रधान जिला बेमेतरा में लगातार बारिश होने से धान के खेत में पानी भर गया. बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है.
जिले के नवकेशा नाला में बारिश का पानी पुल के ऊपर चढ़ गया है, बावजूद क्षेत्र के लोग जान-जोखिम में डालकर आवागमन करते नजर आ रहे हैं. प्रशासन द्वारा सुरक्षागत दृष्टिकोण से कोई इंतजाम नहीं किया गया है. इसके अलावा जिले के शिवनाथ, सकरी, फोक नदी समेत डोठू नाला के किनारे बसे गांव के लोग बारिश के चलते अब परेशान हैं. क्योंकि, इन इलाकों में बीते दिनों बाढ़ का पानी घुस गया था, जिसके कारण प्रशासन को इन लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया था.
