निजी स्कूलों पर प्रशासन की सख्ती, मनमानी फीस वसूली पर 3 स्कूलों को नोटिस और जुर्माना
अंबिकापुर- शहर के निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से की जा रही मनमानी फीस वसूली पर अब जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला शिक्षा विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख निजी स्कूलों के खिलाफ जांच अभियान चलाया, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
किन स्कूलों पर हुई कार्रवाई?
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की टीम ने शहर के तीन प्रतिष्ठित निजी स्कूल न्यू डीपीएस स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल और कार्मेल स्कूल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान फीस से जुड़ी गड़बड़ियां पाई गईं. प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि अभिभावकों से वसूली जा रही थी. इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है और उन पर जुर्माना भी लगाया गया है.

