घटना मे प्रयुक्त दो नग सुत्ता, एक नग संटी चाकू एवं स्कुटी जब्त
राजनांदगांव- नगर के गौरीनगर क्षेत्र में गो-वंशीय पशु का कटा सिर मामले का राजनांदगांव पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चौकी चिखली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में गाय की हत्या करने और गो-मांस बेचने वाले 1 मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी व अन्य सहयोगियों सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामले में एक विधि से संघर्षरत अपचारी भी शामिल है.
मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी चौकी चिखली हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गौरीनगर शीतला तालाब मे किसी अज्ञात आरोपी द्वारा हिन्दु धर्म की आस्था की प्रतीक गाय के सिर को काट कर डाल दिया है इसी प्रकार दिनांक 12.10.26 को गौरीनगर निर्माणाधिन अण्डरब्रिज मे गाय की कटा सिर मिला था घटना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया. नवरात्रि पक्ष होने एवं मामला गंभीर होने से तत्काल मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दिया.
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन मे चिखली पुलिस एवं सायबर सेल की अलग-अलग टीम तैयार कर क्षेत्र मे दबिश देकर पतासाजी किया जा रहा था तथा तकनीकी सहायता सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे कि सीसीटीवी फुटेज मे कुछ लोग रात्रि में घटना दिनांक को रोड पर बैठे मवेशियों को अपने घर ले जाते दिखे फुटेज मे दिख रहे व्यक्ति गौरीनगर का रहने वाला अब्दुल अलीम उर्फ कनवा तथा उसकी पत्नि व बेटी के रूप में पहचान कर हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर अपनी पत्नि, बेटी व अन्य के साथ मिलकर हलाल कर गाय को काटकर गौ मांस को बेचना स्वीकार किया तथा दोनों गाय के सिर को गौरीनगर अण्डर ब्रिज व शीतला तालाब मे फेंकना स्वीकार कर घटना मे प्रयुक्त दो नग सुत्ता व एक नग संटी को बरामद कराया तथा गाय की कटे सिर को फेंकने मे इस्तमाल किये गये स्कुटी को जप्त किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी का नाम
- अब्दुल अलीम उर्फ कनवा पिता अब्दुल लतीफ उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं. 01 यशोधरा नगर कब्रिस्तान रोड ऑटो स्टैण्ड के पास थाना यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र हाल गौरीनगर वार्ड नं. 13 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव.
- अंजुम बेगम पति अब्दुल अलीम उर्फ कनवा उम्र 35 साल साकिन वार्ड नं. 01 यशोधरा नगर कब्रिस्तान रोड ऑटो स्टैण्ड के पास थाना यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र हाल गौरीनगर वार्ड नं. 13 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव.
- सलमान खान पिता सिराज खान उम्र 19 साल साकिन देवनगर गौरीनगर वार्ड नं. 13 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव
- मोहम्मद साकिर खान पिता मोहम्मद नजीर उम्र 20 साल साकिन गौरीनगर सुलभ के पास पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव
- मोईन गौरी पिता अजीज गौरी उम्र 35 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 11 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव
- आरिफ कुरैशी पिता अब्दुल हमीद कुरैशी उम्र 39 साल साकिन कसाईपारा थाना कोतवाली के पीछे राजनांदगांव
- सलिम अख्तर पिता मोईनुद्दीन उम्र 42 साल साकिन गौरीनगर देवनगर के सामने वार्ड नं. 13 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव
- सैय्यद नदीम पिता स्व. सैय्यद अनवर उम्र 38 साल साकिन स्टेशनपारा श्रीराम किराना स्टोर्स के बाजू गली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव
- मोहम्मद सिराज पिता मोहम्मद शमसेन खान उम्र 46 साल साकिन शंकरपुर छोटा तालाब के पास चिखली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव
- मोहम्मद तौहिद रजा खान पिता मोहम्मद नजीर खान उम्र 28 साल साकिन गौरीनगर अचानकनगर वार्ड नं. 13 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
