ओवर सीट एवं परमिट नियम का उल्लंघन करने वाले बसों पर कार्रवाई, 6 बसों के कटे चालान
गरियाबंद- जिले में यात्रियों की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए गरियाबंद यातायात पुलिस ने आज रायपुर-देवभोग मार्ग पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाली यात्री बसों पर सख्त कार्रवाई की गई. इस दौरान मोटर यान अधिनियम (MV Act) और परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 04 यात्री बसों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की गई है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री परिवहन किए जा रहे थे, जो कि यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है.
जांच के दौरान कई बसें अपनी अधिकृत रूट और समय-सारणी के विपरीत संचालित पाई गईं, जो परमिट शर्तों का सीधा उल्लंघन है. नियमों की अनदेखी करने वाली 06 बसों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत 22,100 रूपये का चालानीय कार्यवाही किया गया.
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि रायपुर-देवभोग मार्ग पर बस संचालक मनमाने ढंग से ओवर-कैपेसिटी में यात्रियों को ले जा रहे हैं. इसी क्रम में आज यह कार्यवाही की गई है. ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल शिकायत करने पर कार्यवाही की जाएगी. यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा.
