जुआ अड्डे पर दबिश, 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.14 लाख का माल जब्त
धमतरी- जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस ने अपना शिकंजा और कस दिया है. पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद केरेगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और ताश के पत्तों सहित कुल1,14,800 का सामान जब्त किया गया है.
पुलिस को ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर जुआ खेले जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायत की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही थी. जुआरियों द्वारा लगातार स्थान बदल-बदलकर सुनियोजित तरीके से जुआ खेला जा रहा था, ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ लोग ताश के माध्यम से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां पुलिस को देखकर कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि 05 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 09/26 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. तत्पश्चात आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी-
(01) सुभान चन्द्राकर पिता दलाल चंद्राकर उम्र 37 वर्ष साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) फलेन्द्र साहू पिता द्वारिका साहू उम्र 36 वर्ष साकिन साल्हेभाठ,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) वेदराम मंडावी पिता शांताराम मंडावी उम्र 32 वर्ष साकिन कांटा कुर्रीडीह,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
(04) ईश्वर साहू पिता जुगराम साहू, उम्र 27 वर्ष साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
(05) टार्जनदास मानिकपुरी पिता चुरामन दास मानिकपुरी उम्र 38,साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
