जगदलपुर : जिले में घर के सामने गंगा मुंडा तालाब के पास एक पेड़ पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक को फांसी में लटके सबसे पहले उसकी मां ने देखा, जिसके बाद अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया.
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मेटगुडा निवासी भगवान बघेल पिता बलिराम बघेल 27 वर्ष जो पेंटर का काम करता था. चार भाई बहनों में मृतक दूसरे नंबर का था. बताया जा रहा है कि मृतक को करीब वर्ष भर से मिर्गी की बीमारी थी. जिसके कारण लगातार वह काफी परेशान चल रहा था. बीती रात भी परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया. रात करीब 1 बजे के बाद घर से बाहर निकल कर घर के सामने एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह करीब 3 बजे जब भगवान की मां बाहर निकली तो बेटे को फंदे में लटके देखा. जिसके बाद उसने घर के अन्य लोगों को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर बोधघाट थाना प्रभारी के साथ ही अन्य स्टाफ मौके पर आया. परिजनों से पूछताछ के बाद शव को मेकाज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
