बिलासपुर : बिलासपुर जिले में रेलवे स्टेशन के पास गुमटियों में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से करीब 100 गुमटियां जलकर खाक हो गई है. इससे लाखों का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस के साथ जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. फिर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे परिक्षेत्र के बुधवारी बाजार की है.
