बेंगलुरू : बेंगलुरू से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक बेटी ने अपनी मां की हत्या कर दी. इसके बाद लाश को सूटकेस में भरा और उसे लेकर पुलिस थाने जा पहुंची. यह देखकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए. महिला ने पहले तो जुर्म कबूला, इसके बाद मां को मौत के घाट उतारने की वजह भी बताई.
दरअसल, यह पूरा मामला बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है. जहां, सोमवार को 39 साल की सेनाली सेन अपनी मां की हत्या करने के बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर थाने पहुंची थी. जब इस सूटकेस में रखी लाश को पुलिस वालों ने देखा तो वह भी दंग रह गए.
महिला ने बताई हत्या के पीछे की वजह
आरोपी महिला फिजियोथेरेपिस्ट बताई जाती है, जो कि मूल रूप से बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है. वह अपने पति और सास के साथ बेंगलुरु के मीको लेआउट थाने इलाके के एक रेसिडेंसियल अपार्टमेंट में रहती है. सोमवार को वह मीको लेआउट थाना में एक सूटकेस लेकर पहुंची.
उसने पुलिस को बताया कि इसमें उसकी मां की बॉडी है. थाने पहुंचकर महिला ने कहा कि इस सूटकेस में मेरी मां की डेड बॉडी है. जिसे मैंने ही मौत के घाट उतारा है. पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि रोज किसी न किसी बात को लेकर मां से झगड़ा होता था. बस रोज-रोज की झंझट से मुक्ति के लिए उसे मारा है. मैं उनकी लड़ाई से तंग आ चुकी थी.
पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि घटना के वक्त उसका पति घर पर नहीं था. उसकी सास भी दूसरे कमरे में थी. बस इसी का फायदा उठाकर उसने अपनी मां को मार डाला.
