राजनांदगांव : जिले में महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी बैंक सहकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बैंक से संबंधित कार्य के लिए पीड़िता को बाहर आना जाना करना पड़ता है. उसके साथ आरोपी प्रद्युमन कुमार भी बैंक के काम के लिए जाता था. एक दिन मौका पाकर जबरदस्ती अनाचार किया और साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
उसके बाद आरोपी कई महीनों तक पीड़िता को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता रहा. महिला आरोपी के ब्लैकमेल से तंग आ गई. आखिरकार उसने अपने पति और परिवार में सबको आरोपी के बारे में जानकारी दी. इसके बाद थाने पहुंचकर उसने मामले में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है.
