कबीरधाम : जिले में बीती रात एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पत्नी की हालत को देखते हुए रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है. महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.
कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम छिरहा में किशन बंजारे पिता गणेश बंजारे अपने परिवार के साथ रहता है. आरोपी किशन बंजारे शराब पीकर घर पहुंचा. इस दौरान उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित किशन बंजारे ने डंडे से अपनी पत्नी ललीता बंजारे पर डंडे से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे महिला बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गई. परिजनों को जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी. इस पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. खून अधिक बह जाने के कारण डॉक्टर ने महिला को मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को मेकाहारा में भर्ती कराया गया. वहां पर उसका उपचार जारी है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति किशन बंजारे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची तो आरोपी पति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. काफी मशक्कत के बाद कमरे को खोला गया और आरोपी मंगलदास को हिरासत में लेकर थाना लेकर पहुंचे. वहां पर पूछताछ किया गया. पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है. इस दंपति की शादी तीन साल पहले हुई है. पूर्व में भी पति- पत्नी के साथ मारपीट करता था. इस कारण पत्नी अपने मायके चली गई थी. बाद में पति के मनाने से वापस आई थी. इसके बाद भी पति द्वारा मारपीट किया जाता था.
