SPASCORE VON PLUS TRAMADOL नशीली दवाई (कैप्सूल) बरामद
भिलाई- अवैध नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे के तीन कारोबारियों को पकड़ा है. नशा मुक्ति अभियान “जिओ खुलकर” के तहत लगातार अवैध नशीली दवाई के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में थाना नेवई एवं एसीसीयु भिलाई की टीम के द्वारा शैलेष निर्मलकर चिरंजीवी गौतम को अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने व बिक्री करने एवं परमानंद यादव के द्वारा प्रतिबंधित औषधि सप्लाई गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ थाना नेवई में धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.
खासबात यह है कि इसमें से एक आरोपी परमानंद यादव के विरुद्ध वर्ष 2005 में हत्या के आरोप में थाना जामुल से गिरफ्तार होकर आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था जो माननीय उच्चतम न्यायालय से जमानत पर वर्ष 2014 में रिहा हुआ, इसके पश्चात रायपुर में मंदिर हसौद रायपुर में निवासरत था जहां वर्ष 2019 में थाना मंदिर हसौद में नशीली दवाई बेचने के कारण एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय में लंबित है. आरोपी शैलेष निर्मलकर थाना नेवई का गुण्डा बदमाश है.
आरोपीगणों के कब्जे से जप्त
SPASCORE VON PLUS TRAMADOL नशीली दवाई के कुल 1776 नग कैप्सूल (978.800 ग्राम) वाणिज्यिक मात्रा कीमत 15098 रुपये, नशीली दवाई बिकी रकम नगदी 4000 रू को कुल जुमला 19098 रूपये को विधिवत गवाहो के समक्ष जप्त किया गया.
गिरफ्तार आरोपी-
1 शैलेष निर्मलकर पिता स्व. राम स्वरूप निर्मलकर (26) स्कूल के पास नेवई बस्ती
2 चिंरजीवी गौतम पिता बलराम गौतम (30) पांडे पारा नेवई बस्ती
3 परमानंद यादव पिता स्व. नारायाण यादव (41) बजरंगा चौक साई पान ठेला मंदिर हसौद
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सउनि गंगाराम यादव, सुरेन्द्र तारम प्रआर राजेश देवांगन, आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, एवं ACCL DURG के निरीक्षक संतोष मिश्रा, सउनि चन्द्रशेखर सोनी, आरक्षक रुगन सोनवानी, चन्द्रशेखर बंजीर आरक्षक राजकुमार, पंकज चतुर्वेदी, मेघराज चेलक अश्वनी यादव लोमेश टंडन,डिकेश सिन्हा, विक्रांत यादव का सराहनीय योगदान रहा.
