चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरो के विरूद्ध कार्यवाही एवं निवेशको को रकम लौटाने की प्रक्रिया
भिलाई- करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी के फरार अर्थतत्व क्रेडिट सोसायटी के डायरेक्टर अश्वनी पाण्डेय उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी द्वारा आम लोगो को लुभावने आॅफर देकर जमा रकम का अल्प अवधि में ज्यादा ब्याज दिलाने का भरोसा दिलाकर रकम जमा कराया गया था. समयावधि पूर्ण होने पर ग्राहको द्वारा अपनी रकम आहरण करने कंपनी में जाने पर कंपनी के डायरेक्टर द्वारा रकम वापस न कर अमानत मे ख्यानत करने पर प्रार्थिया समृद्धि जैन की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध दर्ज कर धारा 409 भादवि, दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अर्थतत्व क्रेडिट सोसायटी का डायरेक्टर अश्वनी पाण्डेय उर्फ सोनू रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होते ही अपना निवास छोड़कर फरार हो गया था. जिसका लगातार पता तलाश किया जा रहा था किन्तु आरोपी का कोई पता नहीं चल रहा था. चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टरो के गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान आरोपी के रायपुर में रहने की मुखबीर द्वारा जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर रायपुर रवाना किया. आरोपी को घेराबंदी कर महादेव घाट रायपुर से पकड़ा गया. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना सुपेला, थाना नेवई व अन्य थानो में चिटफंड का प्रकरण दर्ज है. सुपेला पुलिस की इस कार्यवाही से निवेशको की रकम मिलने की सम्भावना बढ़ी है.
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरी. लखेश गंगेश, प्र.आर. राकेश राय, आरक्षक विकास तिवारी, विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी- अश्वनी पाण्डेय उर्फ सोनू पिता स्व. राजेन्द्र पाण्डेय उम्र 48 साल निवासी महादेव घाट शासकीय बांस डीपो के पास शीतला पारा डी.डी. नगर रायपुर.
