आरोपी के कब्जे से 39 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त, कुल 7.020 बल्क लीटर, कुल कीमती 3120/रू को किया गया जप्त
राहुल गौतम राजनांदगांव – अवैध शराब विक्रय करने वालों पर डोगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम तैयार कर अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी कड़ी में सूचना प्राप्त हुआ कि, खण्डुपारा डोंगरगढ़ निवासी ऋषि भाटिया पिता मित्ते भाटिया के द्वारा होटल खण्डुपारा के सामने व बुधवारीपारा निवासी अजित सिंह कक्कड़ पिता अमरजीत सिंह कक्कड़ नया बस स्टैण्ड यात्री प्रतिक्षालय के सामने में अवैध रूप से शराब रख कर विक्रय कर रहे है, कि सूचना पर तत्काल मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी गयी है. आरोपीगण को अवैध रूप से शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया. आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 399/23, 400/23 धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.
उक्त कार्यवाही में सउनि अशोक साहू, प्र.आर. अजीत टोप्पो, लक्ष्मीकांत ठाकुर, आरक्षक मनोज हरमुख, चमन साहू, गजेन्द्र भारद्वाज, लक्ष्मी मण्डावी, की भूमिका रहा.
