
सटोरियो से कुल 12120 रू जप्त
राहुल गौतम राजनांदगांव- जिले में सटोरियों के द्वारा अलग-अलग जगहो पर अवैध सट्टा-पट्टी खिलाया जा रहा था. जिसपर छापामार कर कार्रवाई की गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया. जिस पर टीम द्वारा थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र के 09 सटोरियो को गिरफ्तार किया गया.
आरोपियों के नाम-
- रिहान पिता सफी हुसैन उम्र 48 साल साकिन बस स्टैण्ड डोंगरगढ़.
- मनीष कुमार चौरसिया पिता स्व रतन लाल चौरसिया नाकापारा डोंगरगढ़.
- मो. सादिक पिता मो. शकिल उम्र 38 साल साकिन गोल बाजार डोंगरगढ़.
- हरीश शर्मा उर्फ रौनक पिता शशी शर्मा उम्र 26 साल साकिन मुसराखुर्द.
- कपिल कोटांगले पिता सागर कोटांगले उम्र 28 साल साकिन कालकापारा.
- हेमलाल बाघमारे पिता अनंत राम बाघमारे उम्र 48 साल साकिन कालकापारा डोंगरगढ.
- राजेश साहू पिता बाबू लाल साहू उम्र 43 साल साकिन मुसराकला डोंगरगढ.
- संतोष साहू पिता जगदीश साहू उम्र 38 साल साकिन मुसराकला डोंगरगढ.
- विक्की उर्फ विकास पिता राजेश सिंह उम्र 25 साल साकिन कालकापारा डोंगरगढ़.
उपरोक्त सभी सटोरियो के द्वारा आम जगहो पर सट्टा पट्टी, लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया. उपरोक्त सभी के कब्जे से अंको को लिखा सट्टा पट्टी डाट पेन नगदी रकम जप्त किया गया है. आरोपियो के विरूध्द अपराध क्रमांक 202 /2023,203/2023,204/2023 ,205/2023,206/2023,207/2023,208/2023, 209/2023 ,210/2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया. कुल 09 आरोपियो को अपराध अजामानतीय होने से माननीय न्यायालय में पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने से,जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में सउनि धन्ना लाल सिन्हा, सउनि तुलाराम बांक, सउनि गणेश चौहान, सउनि ठगिया चन्द्रवंशी, प्र.आर. महादेव साहू, प्र. आर. दीपचंद वर्मा, प्र.आर. परमेश्वर वर्मा, प्र.आर. ऐशुराम बनवाली की भूमिका सराहनीय रहा है.