मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर हुआ था महाघोटाला

एसडीओपी अभिनव उपाध्याय एवं अरुण नेताम के नेतृत्व में गठित की गई थी विशेष टीम
कोंडागांव- जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को मल्टीपल बैंक लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. फरसगांव और केशकाल पुलिस की संयुक्त टीम ने पिछले तीन महीनों से फरार चल रहे 5 शातिर आरोपियों को अंबिकापुर, जशपुर और सारंगढ़ से गिरफ्तार करने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल, चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और लेनदेन का हिसाब रखने वाले रजिस्टर जब्त किए गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय कोडोपी निवासी जुगानी कलार फरसगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके और इनके साथ जितेन्द्र कुमार कोसम, दीनदयाल राना, चिन्तामणी नेताम एवं सुन्दर लाल सोरी को मल्टीपल बैंक से लोन दिलवाकर धोखाधड़ी करते हुये करीबन 02 करोड़ का ठगी किया गया है. प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध कमाक 51/2026 धारा 420,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
प्रार्थी अनंत कुमार निर्मलकर निवासी बडेंडोंगर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया इसके एवं इसके साथी प्रार्थी अनंत कुमार निर्मलकर निवासी बडेंडोंगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके एवं इनके साथी शिक्षक साथी पूनम कुमार मरकाम, भसमन राना, डोमारसिंह राना सभी निवासी बड़ेडोंगर, अमरनाथ, बीणा चंद्रवंशी निवासी फरसगांव, मनीष नेताम निवासी सिरपुर, नवरतन माली निवासी कोटपाड़, रामनिवास देहारी निवासी बालेंगा बस्तर को मल्टीपल बैंक लोन दिलवाकर धोखाधड़ी करते हुये करीबन 04 करोड़ रूपये की ठगी किया गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगावं में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 318 (4).112.3(5) बीएनएस, पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
