खाद किल्लत और महंगाई को लेकर डोंगरगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, SDM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन
राजनांदगांव- जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल भी विशेष रूप से शामिल हुईं. कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम (SDM) कार्यालय के गेट के सामने लगभग तीन घंटे तक जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के समापन पर राज्यपाल के नाम एसडीएम को 7 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया.


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसानों को समय पर D.A.P. यूरिया जैसे महतवपूर्ण खाद मिल नही रहा है. वही पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेण्डर की लगातार बढ़ती किमतसे तथा सिलेंडर की कालाबाजारी से जनता त्रस्त है. अघोषित बिजली कटौती बिजली दर का लगातार बढ़ाना, स्मार्ट मीटर के कारण अधिक बिजली बिल का आना, व तार खम्भों का सही ढंग से निर्माण कार्य नही हुआ. ग्राम बिजनापुर में बिजली पोल गिरने से 6 मवेशी की मौत की जिम्मेदारी तय न करना तथा किसानों को मुआवजा ना देना. ग्राम मुढ़िया में पूर्व सरपंच के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा करके मकान निर्माण किया गया, जिस पर कोई कार्यवाही नही हुआ है. ग्राम धुसेरा के कीर्तन मंडावी को शासन के द्वारा 5 एकड़ की भूमि पर मक्का खेती करने प्रेरित किया गया , मक्का पौधे पर एक भी फल नहीं लगा आज किसान कर्ज से लदा हुआ है, उसे क्षतिपूर्ति की राशि दिया जाए. शासन को अपने ही योजना के नाकामी के कारण किसानों को आज पर्यन्त तक मुआवजा नही मिला हैं. रूखमणी कोसरे का जमीन राजेश मेश्राम के द्वारा धोखाधड़ी कार के रजिस्ट्री करवाया गया महेंद्र डोगरे शैलेंद्र डोंगरे के नाम पर इसकी शिकायत किया गया उसके बाद भी आज तक कोई जांच पड़ताल नही हुआ है. उक्त सात मांगों को लेकर एस.डी.एम. को ज्ञापन सौपा गया.

