CM दौरे की तैयारियां तेज: रिसाली, भिलाई और भिलाई-3 चरोदा में सभास्थलों का कलेक्टर-SSP ने किया निरीक्षण
दुर्ग- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 24 नवंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शुक्रवार को कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ दुर्ग जिले के नगर निगम रिसाली के दुर्गा चौक, भिलाई के आईआईटी मैदान तथा भिलाई-3 चरोदा के न्यायालयीन परिसर मैदान का निरीक्षण किया.
इस दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार एवं विभागीय स्टॉल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान एडीएम विरेन्द्र सिंह, निगम आयुक्त सुरूचि सिंह, एस.के. सुन्दरानी, एसडीएम सोनाल डेविड, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, प्रकाश चन्द्र सोनी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ए.के. भट्टाचार्य, जिला परिवहन अधिकारी मृत्युंजय पटेल एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ए.के. गौतम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
