छत की सीढ़ी के पास छिपा रखा था माल
रायपुर- मध्य जोन के थाना तेलीबांधा क्षेत्र में सूने मकान का ताला व लॉकर तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान व नकदी बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
वाराणसी से लौटने पर चला चोरी का पता
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी डॉ. स्नेहिल दीवान 18 नवंबर 2026 को अपने परिवार के साथ वाराणसी गए थे. जब वे 20 नवंबर 2026 को वापस लौटेने पर चोरी होने की जानकारी मिली. घर के बाहर के गेट का ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र, नगदी रकम एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया था. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 527/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
तारकेश्वर पटेल (डी सी पी),मध्य जोन विवेक पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, के दिशानिर्देशन एवं रमाकांत साहू एसीपी सिविल लाइन के सुपरवीजन मे प्रकरण की विवेचना के दौरान संदेही थाना प्रभारी तेली लीबंधा एवं उनकी टीम द्वारा श्याम सोना, पिता देवी चरण सोना, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौलीपारा शाम बाजार, थाना तेलीबांधा, रायपुर को थाना लाकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया तथा चोरी किए गए सामान को घर के ऊपर छत की सीढ़ी के पास छिपाकर रखना बताया गया.
आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र 12 नग, नगदी रकम एवं सब्जी काटने का चाकू बरामद कर जप्त किया गया. आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया. कार्यवाही मे थाना के psi चंद्र कुमार,प्रधान आरक्षक राम नारायण पटेल,आर विंध्यराज, आर मंजीत का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
श्याम सोना पिता देवी चरण सोना, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौलीपारा शाम बाजार, थाना तेलीबांधा, रायपुर (छत्तीसगढ़)
जप्त संपत्ति
सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र 12 नग, नगदी जुमला 89 हजार 495 रूपये रकम एवं सब्जी काटने का चाकू
