सोमनी प्रियंका ट्रेडर्स सोमनी के संचालक मुकेश चंद्राकर के पिता बालाराम चंद्राकर का आज शाम 6 बजे निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे.
वे भर्रेगांव निवासी स्वर्गीय बाबूलाल चंद्राकर एवं श्रीवास्तव चंद्राकर के छोटे भाई थे.उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर है.वे अपने पीछे पत्नी बेलाबाई चंद्राकर, पुत्र मुकेश चंद्राकर, पुत्री जानकी चंद्राकर सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं
उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे सोमनी के मुक्तिधाम में किया जाएगा.
