खुरसुल निवासी चैतराम सिन्हा का निधन, आज स्थानीय मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग- खुरसुल के निवासी चैतराम सिन्हा का कल दिनांक 09 जुलाई को रात्रि 10:50 बजे दुखद निधन हो गया है. वे अपने पीछे एक भरा-पूरा और हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं. वे एकानंद सिन्हा एवं उमाशंकर सिन्हा के पिता थे. दिवंगत आत्मा की अंतिम शवयात्रा आज उनके निज निवास ग्राम खुरसुल से निकाली जाएगी, जिसके बाद स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
