पाटन : पाटन के सर्वोदयी नेता, स्वन्त्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. उदयराम जी वर्मा की पुण्यतिथि ग्राम सेलूद में उनके मूर्ति स्थल पर माल्यर्पण कर मनाई गई. उदयराम जी 15 वर्षो तक पाटन क्षेत्र से विधायक रहे, व निस्वार्थ रूप से जनता की सेवा की. उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ अपने क्षेत्र में लोगो के दिलों में देश प्रेम जगाया. इस दौरान वे जेल भी गये, व किसानों को संगठित कर उनके हित मे कार्य किया.
वे रामायण को छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखकर नाटक लिखा जिसका मंचन प्रसिद्ध था. वे छत्तीसगढ़ी भाषा में नाटक लिखने वाले पहले व्यक्ति रहे हैं. स्व. वर्मा जी के साथ दुर्लभ पहलू यह भी है वे मंत्री नही होते हुये भी अंचल व जिले में मंत्री जी के नाम से मशहूर थे.
पूर्व सरपंच खेमलाल साहू, सुरेंद्र बंछोर, जयश्री जोशी ने उनके द्वारा किये गए कार्यो को स्मरण किया. इस अवसर पर मनहरण लाल वर्मा, तिलक मढ़रिया, विजय नायक, राजेन्द्र वर्मा, टिकेंद्र वर्मा, नरसिंह कश्यप, लोचन वर्मा, हेमन्त वर्मा, सरपंच हेमिन साहू, धीनेन्द्र जांगड़े, घनश्याम कश्यप, चिंताराम देवांगन, ललित वर्मा, मयंक नायक, लता मढ़रिया, शशि कश्यप, कमला बघेल, निर्मला वर्मा, वत्सला नायक, हर्ष बघेल, रुपाली बघेल, घनश्याम पटेल सहित ग्रामीण मौजूद रहे. कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ललित वर्मा ने किया, व इस मूर्ति स्थल की सौंदर्यीकरण की मांग सरपंच के सामने रखी.
