नीरज लोधी हत्याकांड मामले में एक नाबालिग सहित 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरंग- राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में हुए नीरज लोधी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.आक्रोशित लोधी समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू और उसके साथियों ने नीरज पर लोहे के कड़े और चाकू से हमला किया था. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय नीरज की मृत्यु हो गई. मृतक नीरज लोधी की हत्या पुरानी रंजिश में नहीं बल्कि होली में उपजे विवाद के कारण की गई थी. लोधी पारा से तीन युवक बाइक पर सवार होकर साहू पारा की तरफ आ रहे थे इसी बीच कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ और धक्कामुक्की के बीच बाइक सवार तीनों युवक गिर गए. गिरने के बाद दो युवक मौके से भाग निकले और नीरज लोधी पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नीरज लोधी अपने माता-पिता का बेटा चिराग था.
गिरफ्तार आरोपी
- मनीष कुमार निषाद उर्फ़ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 वर्ष
- योगेन्द्र निषाद उर्फ़ वीरू पिता बिंदेश उम्र 24 वर्ष
- गौतम हुमार साहू चिला योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष
- भोजराम उर्फ़ भोजू पिता पुनेश निषाद उम्र 24 वर्ष
- राहुल साहू पिता सुशिल साहू उम्र 23-
- नेमीचंद साहू पिता पिता सुशील साहू उम्र 19 वर्ष
- धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष सभी साहू पारा आरंग के निवासी है.
- एक आरोपी विधि के विरुद्ध संघर्षरत है.
पुलिस ने सभी आरोपियों को आरंग के व्यवहार न्यायालय में पेश किया और पूछताछ जारी है.
