दिल्ली – दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और वारदात को अंजाम दिया गया है. इस हत्या में माँ-बेटे खुद ही शामिल है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने माँ-बेटे को गिरफ्तार किया है, और बताया जा रहा है कि बेटे ने माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी और शव को काट कर फ्रीज में रख दिया. आरोपी माँ-बेटे अलग-अलग दिन शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाको में फेंक दिया करते थे.
पुलिस ने कहा कि उन्हें मानव अंग 30 मई को मिले थे. आरोपियों की पहचान पूनम और उसके बेटे दीपक के रूप में हुई है. सूत्रों ने बताया कि मृतक अंजन दास के शरीर के टुकड़े करने के बाद दोनों ने उन अंगों को फ्रिज में रख दिया और धीरे-धीरे उन्हें बाहर फेंकना शुरू कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूनम ने आरोप लगाया कि उसके पति के अवैध संबंध थे और उसकी नजर दीपक की पत्नी पर भी थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस ने जांच के दौरान कुछ सीसीटीवी फुटेज बरामद की है और छह महीने तक मामले की जांच के बाद, वे हत्या के असली आरोपी पूनम और दीपक को गिरफ्तार करने में कामयाब रहे.
