भिलाई- धारदार हथियार लेकर आम जगह पर लोगों को चाकू लेकर डराने धमकाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत् कार्रवाई की है.
जानकारी के अनुसार रात्रि मुखबीर द्वारा सूचना पर एक व्यक्ति प्राथमिक शाला कोसानगर सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार नारियल काटने का चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है. मुखबीर सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल संदेही को घेराबंदी कर प्राथमिक शाला कोसा नगर सुपेला से आरोपी संतोष चौधरी लक्ष्मी नगर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया. आरोपी के कब्जे से एक लोहे का नारियल काटने का धारदार चाकू जप्त किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, उनि योगेश्वर वर्मा, सउनि राजेश सिंह, आर. कपिल चैधरी, विशाल सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा.
