India vs Australia 4th T20 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. रायपुर में अभी तक एक वनडे मैच खेला गया है. यहां पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज 2-1 पर कर दी है. तीसरे मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने लगभग अकेले ही ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 5 विकेट से मात दी थी. चौथा टी-20 मैच रायपुर में खेला जाएगा. यहां पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा.
पहली बार खेला जाएगा टी-20I मैच
बता दें कि रायपुर के मैदान पर अभी तक सिर्फ एक ODI मैच खेल गया है. उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 बनाए थे. इसके बाद टीम इंडिया ने आसानी से 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था. इस मैदान पर आईपीएल और चैंपियंस टी-20 लीग के कई मैच हो चुके हैं.
भारत के संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा/श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार/दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा/ आवेश खान
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, बेन मैकडरमॉट, जोश फिलिप, टिम डेविड, आरोन हार्डी, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, तनवीर संघा, केन रिचर्डसन/बेन ड्वारशुइस, जेसन बेहरेनडॉफ़.
