राजनांदगांव क्षेत्र में चाकूबाजी करने वाले बदमाश पप्पु पठान को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उनके कब्जे से धारधार चाकू भी बरामद किया. आपको बता दें कि पीड़ित के भाई राकेश सिंह निवासी शेरे पंजाब गली तुलसीपुर राजनांदगांव थाना बसंतपुर उपस्थित होकर पप्पु पठान के विरूध में लिखित आवेदन जिसमे पप्पु पठान द्वारा उनके भाई पुरूषोत्म प्रजापति को मामुली बात पर अश्लील गाली गलौज करते आक्रोशित होकर जान से मारने की नियत से चाकु से वार किया है पेश किया आवेदन का अवलोकन पर पाया धारा सदर का अपराध पाये जाने से अपराध क्रमांक 579/2023 धारा -294 ,506 बी ,307 भादवि. अपराध कायम कर विवेचना मे लिया विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व मे तत्तकाल टीम गठित कर थाना बसंतपुर के अपराध क्रमांक 579/2023 धारा -294 ,506 बी ,307 भादवि0 के आरेाीप की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु ग्राम सिंगदई की ओर रवाना हुए थे.
आरोपी पुलिस को देखकर मामले का आरोपी शेख जसमुदिदन ऊर्फ पप्पु पठान छिप रहा था जिसे घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ करने पर घटना समय को ग्राम सिंगदई मे पुरूषोत्तम प्रजापति को मामुली विवाद पर ताव मे आकर जान से मारने की नियत से चाकु से ताबडतोड़ वार करना कबुल किया जिसका गवाहो के समक्ष मेमोरण्डम कथन तैयार कर घटना मे प्रयुक्त एक धारधार चाकु को जप्ती किया गया. आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड तैयार किया गया है.
