भिलाई नगर- खुर्सीपार के मिनी माता नगर मार्केट में रविवार रात युवक पर धारदार हथियार से वार कर भागने वाला तीसरे आरोपी भूषण को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भूषण साहू जुगनू और सुमीत द्वारा पुराने झगड़े की बात को लेकर गर्दन में धारदार हथियार से वार कर फरार हो गये. घायल विजय पासवान को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, मृत घोषित होने के बाद मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई. इस घटना के विरोध और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना घेराव भी किया गया. भरे बाजार में हुयी इस जघन्य हत्या की घटना संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुये एसएसपी रामगोपाल गर्ग द्वारा तत्काल पृथक-पृथक टीम गठित कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था.
हत्या की खबर लगते ही ननगईया पारा मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर खुर्सीपार थाना घेराव किया था. दो संदेही जुगनू और सुमीत को सुबह पकड़ लिया गया, जबकि भूषण साहू फरार हो गया था. उसे भी सोमवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य सदेही भूषण साहू एवं उसके साथी जुगनू एवं सुमित से पुलिस पूछताछ कर रही है.
इस गंभीर एवं संवेदनशील घटना के कुछ ही घण्टों के भीतर घटना के तीनों संदेहियो को पकड़ने में पुलिस व्दारा सफलता प्राप्त की गयी. इस महत्वपूर्ण सफलता में निरीक्षक उमेन्द्र टण्डन, थाना प्रभारी खुर्सीपार, निरीक्षक नरेश पटेल, प्रभारी एसीसीयू, उप निरीक्षक युवराज साहू, खुर्सीपार, सउनि चन्द्रशेखर सोनी, सउनि राजेश पाण्डेय, सउनि पूर्ण बहादुर, सउनि सउनि यशवंत श्रीवास्तव, दुर्ग, सउनि नागेन्द्र बंछोर, मिलाई भट्टी, सउनि. अजय सिंह कुम्हारी, प्र.आर. सत्येन्द्र मढरिया, सगीर खान, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, अरविन्द मिश्रा, राकेश अन्ना, राकेश चौधरी, एसीसीयू, सुभाष यादव, चुमुक सिंहा खुर्सीपार, तेजप्रकाश खुर्सीपार, पंकज की भूमिका उल्लेखनीय रही.
