आयुर्वेद को जिंदगी में आत्मसात करे
राजनांदगांव– अल्टोस इंटरप्राइजेज लिमिटेड हेल्थ इस लाइफ के तत्वाधान में द सिंह होटल राजनांदगांव में ड्रीम बिल्डिंग सेमिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अल्टोस सम्राट कोमल साहू एवं छबिलाल साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अल्टोस सम्राट कोमल साहू ने संबोधित करते हुए अल्टोस इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी में काम करते हुए अपनी सफलता और कामयाबी को बताई उन्होंने कहा कि जिंदगी में अर्ष से लेकर फर्श का सफर मैंने किया अपने और अपने टीम के साथियों के हर सपना को पूरा किया और उन्होंने सफलता की सूत्र लोगों को बताए.
जो मैने किया वही टीम ने किया, मिली बड़ी सफलता: छबि लाल साहू
छबिलाल साहू (जिला महासमुंद) ने कहा कि कड़ी मेहनत करने से सफलता मिलती है, उन्होंने आगे कहा कि अल्टोस के प्रति समर्पण, अपलाइन के प्रति सम्मान डर होना चाहिए और अपने रिलेशनशिप व्यवहार को सदैव बनाकर रखें उन्होंने बताया कि उनकी अल्टोस इंटरप्राइजेज लिमिटेड की टीम से उन्होंने अपने टीम को 100 कारे (गाड़िया) लोगों की चल रही है उन्होंने आगे कहा कि जीवन में आत्मसात करने से सफलता मिलती है, जीवन में कभी भी किसी काम को छोटा मत समझो दर संकोच को दूर रखें रिलेशनशिप संबंध बनाकर रखें किसी भी चीज को पाने के लिए भूख होना चाहिए, लगातार करते रहने से सफलता मिलती है.
अल्टोस लीडर गजेंद्र ठाकुर, कोमेन्द्र पटेल, कामता साहू, भीखम चंद साहू ने कंपनी की प्रोफाइल को बताते हुए कहा कि यह भारत की कंपनी है पंजाब लुधियाना की कंपनी है. 1981 से यह कंपनी काम कर रही है और 2000 से डायरेक्ट सेलिंग नेटवर्क मार्केटिंग में 24 वा वर्षगांठ 7 जनवरी को रायुरकेला में मनाई जाएगी उन्होंने आगे बताया कि कंपनी 8 सेक्टर में काम करती है और भारत में ही नहीं विदेशों लगभग 12 देशो में भी काम कर रही है उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है उन्होंने बताया कि लोगों को जरूरत नहीं मजबूरी हो गई है .आयुर्वेद की शुरुआत तुलसी से हुआ है उन्होंने कई प्रोडक्टों के इस्तेमाल करने का लाभ लोगों को अवगत कराया बीमारी की वजह होने का लोगों को बताया और उससे बचने का उपाय भी बताया.
इस दौरान मुख्य रूप से कामता प्रसाद साहू कम्मू पटेल,कोमेन्द्र पटेल, शीतला साहू, बहुर सिंह पटेल, मिस भारती साहू, गजेंद्र ठाकुर ,काजल साहू ,हेमकुमारी साहू सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
