दुर्ग और बिलासपुर पुलिस ने पैनल चलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफर दुर्ग पुलिस और बिलासपुर पुलिस ने मिलकर बड़ी छापेमार की कार्रवाई की है. ऑनलाइन सट्टा पैनल चलाने वाले आरोपियों के बारे में दुर्ग पुलिस को जामुल में सट्टा चलाने वाले कुछ नये लड़कों से जानकारी जुटाई थी. बिलासपुर के राजकिशोर नगर सरकंडा में दो पैनल चलाने वाले 7 आरोपी को पकड़ा है साथ ही दुर्ग पुलिस की टीम ने विशाखापट्टनम में कार्रवाई की और पैनल चलाने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यहां से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. सभी लड़कों ने बताया कि वे एक आदमी के लिए काम करते हैं. उसके जरिए ही पुलिस को जानकारी मिली कि उसका मालिक बिलासपुर के सरकंडा में फ्लैट लेकर दो और पैनल चला रहा है. इसके बाद दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से बात की. दोनों एसपी ने मिलकर एक संयुक्त टीम का गठन किया. दुर्ग से एंटी क्राइम व साइबर यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष मिश्रा और जामुल थाना प्रभारी याकूब मेनन के नेतृत्व में विशेष टीम बिलासपुर के राजकिशोर नगर पहुंची. वहां उनके एक ठिकाने पर किराए के मकान पर छापा मारकर ऑनलाइन सट्टेबाजी की दो बड़ी शाखाएं कार्रवाई की है.
आरोपियो के पास से करोड़ों का सामान जब्त
पुलिस ने यहां से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से चार लैपटॉप, 23 मोबाइल, एटीएम कार्ड, चेकबुक और करोड़ों रुपये के लेनदेन के दस्तावेज जब्त किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने शैलेन्द्र सिंह (27 वर्ष) निवासी शांति नगर गली नंबर 21 सुपेला भिलाई, जसवंत सिंह (32 वर्ष) निवासी शांति नगर सुपेला भिलाई, रोशन सिंह (28 वर्ष) निवासी क्वा.नं. 18 जी सेक्टर 04 स्ट्रीट 32 भिलाई, नीलेश कुमार (19 वर्ष) निवासी ग्राम सोनहत जिला कोरिया, मनीष तारोन (34 वर्ष) निवासी एमआईजी 1/125 भिलाई, भूपेन्द्र कुमार (22 वर्ष) निवासी वर्ग. क्रमांक 21 स्ट्रीट 01 ब्लॉक 2 सेक्टर 05 भिलाई, दीपक सिंह (27 वर्ष) निवासी ग्राम इदरीशपुर, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है.
दुर्ग पुलिस ने विशाखापट्टनम में कार्रवाई करते हुए तीसरी ब्रांच का भी कार्रवाई किया है. पुलिस ने लैपटॉप, एटीएम, डेविड कार्ड, बही-खाता जब्त किया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया.
