साहू समाज के प्रत्येक घरो में भक्त माता कर्मा के फोटो रखने किया आह्वान
राजनांदगांव – जिला साहू संघ राजनांदगांव के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ राजनांदगांव व परिक्षेत्रीय साहू समाज धनगॉव के नेतृत्व में ग्राम साहू समाज डिलापहरी का गठन चुनाव सम्पन्न हुआ. चुनाव के दौरन चंद्रकांत (राजू) साहू सचिव प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ रायपुर, तुल दास साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव, कामता प्रसाद साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ राजनांदगांव, शिवकुमार साहू सचिव तहसील साहू संघ राजनांदगांव,गैंद लाल साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज धनगांव, घनश्याम साहू सचिव परिक्षेत्रीय अध्यक्ष धनगांव की उपस्थिति में ग्राम साहू समाज धनगांव का नवनियुक्त पदाधिकारियों का गठन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.
चंद्रकांत (राजू) साहू सचिव युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ रायपुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भक्त माता मां कर्मा की (फोटो) तैल चित्र प्रत्येक घरों में रखने का आह्वान किया और समाज में सभी वर्गों खासकर युवा को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया. तहसील साहू संघ राजनांदगांव के कोषाध्यक्ष तुल दास साहू ने बताया कि विगत तीन चार वर्षों से ग्राम डिलापहरी में साहू समाज के प्रकरण विवादों में चल रहा था तहसील एवं जिला में आवेदन दिया गया था लेकिन निराकरण नहीं निकल पा रहा था उसे आज तहसील एवं प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा निराकरण कर कर लिया गया है, सभी को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया.
ग्राम साहू समाज डिलापहरी के नवनियुक्त पदाधिकारी का गठन किया गया जिसमें बिसरु राम साहू अध्यक्ष बने, गैंदलाल साहू उपाध्यक्ष, छबि बाई साहू महिला उपाध्यक्ष, लीलाधर साहू सचिव, भानु प्रताप साहू कोषाध्यक्ष, लोकेश साहू संगठन सचिव, बलराम साहू सह सचिव, भागीरती साहू प्रचार सचिव, रामलाल साहू संरक्षक, थानू राम साहू संरक्षक, प्रेम लाल साहू संरक्षक, नारायण साहू सलाहकार, सन्तु राम साहू सलाहकार को नियुक्त मनोनीत किया गया है.
