सिटी सेंटर मॉल की पार्किंग से कर्मचारी ने ही उड़ाई 9 लाख की कार, शातिर चोर गिरफ्तार
रायपुर- थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल की पार्किंग से इनोवा कार गबन करने वाले शातिर आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो जो मॉल की पार्किंग में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार (OD 15 A 5089) बरामद की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुरजीत सिंह चावला (निवासी संबलपुर, उड़ीसा) ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अप्रैल 2026 को वह अपने परिवार के साथ सिटी सेंटर मॉल घूमने आए थे. दोपहर करीब 2:00 बजे पार्किंग कर्मचारी को गाड़ी की चाबी सौंपी गई थी, लेकिन 30 मिनट बाद वापस लौटने पर वाहन गायब मिला. पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मॉल का कर्मचारी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू वाहन को लेकर चला गया है. वाहन में रखंे पर्स, आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज एवं 15,000/- रूपये नगद भी साथ में थे. कर्मचारी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू द्वारा प्रार्थी के वाहन के साथ अमानत में खयानत (गबन) किया गया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 316(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर की एक संयुक्त टीम बनाई गई. एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की.
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया. आरोपी एक आदतन वाहन चोर है और उसके खिलाफ पहले भी कई चोरी के मामले दर्ज हैं. आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से इनोवा कार क्रमांक ओ डी 15 ए 5089 कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू पिता काशी साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम अछोली थाना खरोरा जिला रायपुर. हाल पता – मत्स्य कालोनी व्ही.आई.पी. रोड के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर.
