साले और भाभी ने लात-घूंसों व डंडे से पीटकर ली जीजा की जान, गिरफ्तार
जशपुर- जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ साले और भाभी ने मिलकर अपने ही जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी. यह सनसनीखेज मामला बागबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी कोतबा के ग्राम फरसाटोली का है.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसाटोली निवासी मुरली राम यादव (40 वर्ष) पर उसके छोटे साले शिवकुमार यादव (35 वर्ष) और भाभी मिथिला यादव (37 वर्ष) ने जानलेवा हमला किया. आरोपियों ने मुरली राम के साथ जमकर लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई. जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या के लिए दंड) और 3(5) (समान आशय को अग्रसर करने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों—शिवकुमार यादव और मिथिला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
आरोपी
- शिवकुमार यादव (35 वर्ष), निवासी ग्राम फरसा टोली, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ.ग.)
- मिथिला यादव (37 वर्ष), निवासी ग्राम फरसा टोली, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ.ग.)
मृतक
- मुरली राम यादव (40 वर्ष), निवासी ग्राम फरसा टोली, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ.ग.)
