धमतरी सिहावा क्षेत्र से बड़ी खबर निकाल के आ रही है ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हादसा हो गया है. नगरी ब्लॉक क्षेत्र के सिहावा से घटूला जाने वाले मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि पिता सहित तीन लोग घायल हो गये. इस जोरदार टक्कर से स्कार्पियो के सामने हिस्से का परखच्चे उड़ गये है.
मिली जानकारी के मुताबिक घायल सिहावा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, जोकि घटूला की ओर से आ रहे थे, तभी सामने की ओर से आ रही ट्रक और स्कार्पियो में भिड़ंत हुई,जिसमें 4 लोगों बुरी तरह से घायल हो गए. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है. जिनका इलाज नगरी अस्पताल में जारी है.
