रायपुर : बस्तर के भनपुरी क्षेत्र के ग्राम आमाबाल से कुछ दिन पहले शादी के मंडप पर एसिड अटैक का मामला सामने आया था. किसी अज्ञात के द्वारा मंडप पर एसिड फेक दिया गया था. वही एसिड फेकने वाला कोई और नहीं बल्कि दूल्हे की प्रेमिका थी. बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज युवती ने उस पर एसिड अटैक कर दिया था. इस दौरान मंडप में बैठे 12 लोग भी घायल हुए थे.
जानकारी के अनुसार दोनों के बीच करीब 7 साल तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा. लेकिन दूल्हे ने किसी और लड़की से शादी कर ली इसलिए प्रेमिका ने बीच मंडप पर पहुंच कर एसिड अटैक कर दिया. यह पूरा मामला बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है.
बता दें कि पिछले हफ्ते एसिड अटैक का मामला सामने आया था. बस्तर के भनपुरी क्षेत्र के ग्राम आमाबाल में शादी समारोह चल रहा था. तभी अचानक से लाइट चली गयी थी. इस दौरान किसी ने मंडप पर एसिड फेक दिया था. जिसके बाद दुल्हा-दुल्हन समेत दर्जनों लोग एसिड से घायल हो गए थे. वही पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ये काम किसी युवक ने नहीं बल्कि युवती ने किया है. जो दूल्हे की प्रेमिका है. युवक की बेवफाई से आहत होकर उसने टीवी पर क्राइम पेट्रोल देखकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने रविवार को युवती को गिरफ्तार कर लिया है.
ASP निवेदिता पॉल ने बताया कि, आरोपी को पकड़ने जिले के करीब 10 से ज्यादा थानेदार समेत पुलिस अफसर लगे हुए थे. भानपुरी जाने वाले मार्ग में लगे करीब 12 से ज्यादा CCTV फुटेज को खंगाला गया था. सोनारपाल, बालेंगा, मुंडागांव, बस्तर समेत अन्य गांवों में आरोपी की तलाश की जा रही थी. फिर, मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके की ही रहने वाली एक युवती के साथ डमरू का प्रेम प्रसंग था. जिसके बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर युवती ने अपना जुर्म कबूल लिया.
