राहुल गौतम-राजनांदगांव- असामाजिक तत्वों चौक जगह पर चाकू लहराते हुए डर पैदा करने वाले आरोपी के खिलाफ डोगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है, सूचना मिला की ग्राम नागतराई का राकेश कुमार आम जगह महावीर चौक पर चाकू लहराते हुये लोगो में भय पैदा कर रहे है. जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू नेतृत्व में हमराह स्टाफ गवाहन के मुखबीर के बताये अनुसार जगहों पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया. विधिवत तलाशी लेने पर युवक के पास से एक नग लोहे का चाकू धारदार को जप्त किया गया. आरोपियो का नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश कुमार चौरे पिता आत्माराम चौरे उम्र 26 साल साकिन नागतराई रहने वाला बताया है.
आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 211/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया. असामाजिक तत्वो पर निगाह रखी जा रही है.
