बेमेतरा : बेमेतरा जिला अंतर्गत नगर पंचायत साजा में शुक्रवार को गहमा-गहमी का माहौल बन गया. दरअसल, साजा के महामाया मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई. इससे नाराज लोगों ने मंदिर के पुजारी के मुंह में कालिख पोत दी. मौके पर तनाव की स्थिति बन रहीं थी. ऐसे में पुलिस बल यहां पर पहुंचा हुआ था.
साजा थाना से मिली जानकारी के अनुसार इस मंदिर में एक विक्षिप्त व्यक्ति और मंदिर का पुजारी था. विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है. यह घटना सुबह की है. वहीं मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो विरोध किया.
वर्तमान में विक्षिप्त व्यक्ति को उसके गांव भेज दिया गया है. वहीं पुजारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रहीं है. दूसरी ओर दोपहर करीब 12 बजे मंदिर से पुजारी को पुलिस गिरफ्तार कर पैदल थाना लाई. पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन लिए जाने के बाद अब यहां शांति है. इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
