राहुल गौतम-राजनांदगांव- जय भारत सत्याग्रह आंदोलन मशाल रैली का आयोजन राजनांदगांव कांग्रेस सेवादल द्वारा किया गया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, प्रदेश प्रभारी प्रतापनारायण मिश्र राजनांदगांव दुर्ग संभाग कांग्रेस सेवादल के प्रभारी जे आर साहू के मार्गदर्शन में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत शहर जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में 31 मार्च शुक्रवार को आयोजित लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च / रैली स्थानीय जयस्तंभ चौक से निकाली गयी, जिसमे अध्यक्ष (जिला मुख्य संगठक) अमित खण्डेलवाल के नेतृत्व में विशाल मशाल रैली निकालकर लोकतंत्र का गलत उपयोग कर रही भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गयी.

जिसमे महिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रीना पटेल, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष केशव पटेल, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष प्रतिमा खिलेश बंजारे, जीत यादव, नंदू जांगड़े, युवराज जोशी, कृष्णा सोनकर, राजेन्द्र मारकंडे, सुनील भारती, बाल किशन बघेल आयोजन में शामिल हुए.
