बालोद : बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अभिषेक शुक्ला की गाड़ी को एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने ठोकर मार दी. इस हादसे में अभिषेक शुक्ला और किशोरी साहू बुरी तरह घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. वहीं घटना के बाद से बोलेरो चालक फरार हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाजपा नेता गुरुर में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे थे. तभी गुरुर से बालोद की तरफ तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो वाहन ने नेताओं की कार को सामने से टक्कर मार दी. जिससे दोनों नेता बुरी तरह घायल हो गए है. दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिकी उपचार के बाद अभिषेक शुक्ला को रेफर कर दिया गया है.
