भिलाई : भिलाई नेहरू नगर में धन्वंतरी हॉस्पिटल के पास अचानक एक मकान में आग लग गई. जब आग लगी तो घर के लोग गहरी नींद में थे. अचानक धुआं होने पर घर के लोग दहशत में आ गए. यह घटना आधीरात लगभग 3 बजे के बाद का समय था. मौके पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल टीम को रवाना किया गया.
मिली जानकार के अनुसार अग्निशमन कार्यालय दुर्घटना की सूचना के अनुसार थाना सुपेला के अंतर्गत नेहरू नगर धन्वंतरी हॉस्पिटल के पास एक मकान में आग लग गई. सूचना पर अग्निशमन दल को रवाना किया गया. मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया.
आग लगने का कारण अभी अज्ञात है. घर वाले भी नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर आग कैसे लगी. सुपेला पुलिस ने इस मामले को जांच में लिया है. इस पूरी कार्रवाई में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह, अग्निशमन कर्मचारी भगवती बजारे, उमाशंकर यादव, मुख्तार अली, नितिन रामटेके, शारदा प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही.
