भिलाई : सद्भावना क्रास कंट्री रेस का आयोजन 2 फरवरी को थैंक्यु भिलाई आयोजक शपथ फाउंडेशन द्वारा शहीद स्मारक उद्यान सेक्टर 5 में किया जा रहा है. इसका रजिस्ट्रेशन पुरुष एवं महिला वर्ग में 2 फरवरी को ही सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा. यह स्पर्धा छत्तीसगढ़ लेवल पर कराई जा रही है और इसमें महिला एवं पुरुष वर्ग दोनों के प्रतिभागी भाग ले सकते है.
पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 11 हजार की चेक राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागी को 5 हजार की चेक राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागी को 3 हजार की चेक राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा चतुर्थ, पंचम एवं छटवे स्थान में आने वाले पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों को 500 रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.
थैंक्यु भिलाई के अन्य आकर्षण में शून्य से छः वर्ष की आयु में, छः से 12 वर्ष की आयु में एवं 12 से ऊपर आयु के प्रतिभागियों में चित्रकारी का कॉम्पिटिशन भिलाई थीम पर आधारित होगा. जीतने वाले प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान का प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा भिलाई के बारे में इंस्टेंट क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दर्शक दीर्घा से ही आयोजित की जाएगी. साथ ही साथ विभिन्न प्रांतो की वेशभूषा पहन कर आने वालो के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर बेस्ट प्रतिभागी को चुनकर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय का स्थान आने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.
भिलाई स्टील सिटी को मिनी इंडिया के नाम से भी जाना जाता है, जहां विभिन्न समुदाय जाति के लोग बसते हैं, जो सद्भावना का प्रतीक है. इस हेतु चारो धर्मगुरुओं का सम्मान शॉल एवं श्री फल से किया जायेगा. तद्पश्चात तिरंगे में बेलून गुच्छ मुख्यतिथियो के करकमलों से आकाश में छोड़ा जायेगा.
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भिलाई के 9 विशिष्ठ जनो को भिलाई रत्न से सम्मानित किया जाना है एवं भिलाई के अलग अलग क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करने वाले 9 विभिन्न संस्थाओं को विशिष्ठ सेवा सम्मान देकर मुख्य अतिथियों के करकमलो से सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम का आरम्भ शाम 4 बजे से होगा एवं यह कार्यक्रम देखने वालो के लिए बिलकुल निःशुल्क होगा.
