नियम सबके लिए समान: कलेक्टर परिसर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 28 कर्मचारियों का कटा चालान
जशपुर- जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. कलेक्टर परिसर में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले शासकीय कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई.
इस अभियान के तहत कुल 28 शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए, जिनसे कुल 14,000 की राशि वसूली गई.
किसी को छूट नहीं — प्रशासन का कड़ा संदेश
यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास और डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशों पर की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है.
अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा है कि “नियम सबके लिए समान हैं. उल्लंघन करने पर किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी.
