महुआ बीनने के दौरान दंपत्ति के बीच विवाद : पति ने लकड़ी से वार कर पत्नी की ली जान,आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़- जिले के रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी अंतर्गत एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक मामला सामने आया है. यहाँ महुआ बीनने के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जिसमें एक पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना ग्राम राजकोट अमलझरिया क्षेत्र की है.
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय आरोपी गणेश कोरवा अपनी पत्नी के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल गया था. वहाँ किसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी पति ने पास पड़ी बांस की लकड़ी उठाई और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोट लगने के कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रैरूमाखुर्द पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल मौके पर पहुंची और रैरूमाखुर्द पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
आरोपी: गणेश कोरवा (30 वर्ष), निवासी सोखामुडा डोंगरीपारा.
