होटल-लॉज में पूर्व कर्मचारी का हाथ साफ: नकदी, वाहन और राशन लेकर फरार हुआ आरोपी, रायपुर से गिरफ्तार
राजनांदगांव- थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में एक होटल-लॉज में चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपने ही पूर्व मालिक के प्रतिष्ठान को निशाना बनाते हुए नकदी, वाहन और अन्य सामान की चोरी की थी.
प्रार्थी प्रदीप सिसोदिया द्वारा दर्ज कराई गई 5 अगस्त 2025 की देर रात पूर्व में काम करने वाला कर्मचारी नानक प्रेमचंदानी निवासी सरोना, रायपुर द्वारा उसके होटल-लॉज “राजघराना” डोंगरगढ़ में घुसकर वहां रखे टीवीएस एक्सेल वाहन क्रमांक CG 08 AB 7918 (कीमत लगभग 10,000/- रुपये), गल्ले में रखे 5,000/- रुपये, कार्ड रीडर मशीन (कीमत 5,000/- रुपये), एक कट्टा चावल (कीमत 3,000/- रुपये), एक कट्टा अरहर दाल (कीमत 3,000/- रुपये) तथा रिफाइंड तेल 01 टिन (कीमत 2,000/- रुपये) सहित कुल 28,000/- रुपये की चोरी कर ली.
मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश में रायपुर भेजा. वहां से आरोपी नानक प्रेमचंदानी (उम्र 42 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(क) और 331(4) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
नानक प्रेमचंदानी, पिता आसारदास प्रेमचंदानी, उम्र – 42 वर्ष, निवासी श्रद्धा आश्रम गली नं. 07, मकान नं. 17, हनुमान मंदिर के बगल में, तेलीबांधा, रायपुर (छ.ग.)
