एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
रायपुर- राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और खम्हारडीह थाना पुलिस ने एक बड़ी और सफल संयुक्त कार्रवाई की है. पुलिस ने थाना खम्हारडीह क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर स्थित ‘रेमेडी सैलून एंड वेलनेस सेंटर’ के पास दबिश देकर 14.73 ग्राम एम.डी.एम.ए. (MDMA) ड्रग्स के साथ रंगेहाथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं.
पुलिस अधिकारियों को 8 अक्टूबर 2026 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर के पास स्थित रेमेडी सेलून एवं वेलनेस सेंटर में कुछ महिलाओं द्वारा एम.डी.एम.ए ड्रग्स बिक्री किया जा रहा है. जिस पर पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों तथा प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी महिलाओं को एम.डी.एम.ए के साथ रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये रेमेडी सेलून में रेड कार्यवाही की गई. रेड कार्यवाही के दौरान सेलून में 02 महिलायें एवं 01 ट्रांसजेंडर उपस्थित मिलें, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम आशा नायक निवासी दुर्ग, कृष्णा तिवारी तथा हेमंत थापा निवासी रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेेने पर उनके पास एम.डी.एम.ए ड्रग्स रखा होना पाया गया.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14.73 ग्राम एम.डी.एम.ए कीमती लगभग 1,47,300/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 405/26 धारा 21सी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये प्रकरण में End-to-End कार्यवाही की जायेगी.
गिरफ्तार आरोपी
- आशा नायक पिता मदनलाल नायक उमर 27 साल पता घड़ी चौक सुपेला संडे मार्केट दुर्ग.
- कृष्णा तिवारी पति शुभम तिवारी उम्र 29 साल पता बालाजी हॉस्पिटल रामकृष्ण बिल्डिंग रूम नंबर 108 मोवा थाना पंडरी रायपुर.
- हेमंत थापा पिता स्व. यू.बी थापा उम्र 36 साल पता अवंती विहार जगन्नाथ मंदिर के पास थाना खमरडीह जिला रायपुर. (ट्रांसजेंडर)
