रिसाली/दुर्ग। रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति से जारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की पहली सूची में शशि सिन्हा को रिसाली (भिलाई नगर) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
21 नवंबर 2026 को जारी कार्यालयीन आदेश में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस सूची में रिसाली (भिलाई नगर) से महापौर शशि सिन्हा का नाम शामिल होना उनके राजनीतिक और संगठनात्मक कद में बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है.

महापौर के रूप में नगर निगम की जिम्मेदारी संभालने के साथ अब महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने से उनके सामने संगठन को मजबूत करने की भी चुनौती होगी खासकर आगामी नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है
शशि सिन्हा की नियुक्ति से उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसे महिला नेतृत्व को संगठन में आगे बढ़ाने और दुर्ग जिले में महिला कांग्रेस को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
