अभिजीत दिपके ने बोले- मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य संगठनों द्वारा जंतर-मंतर पर बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं, CJP ने दावा किया है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से और पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि तीनों को उस समय डिटेन किया गया, जब उनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड तो कर चुकी थी, लेकिन वे विमान से उतर भी नहीं पाए थे. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरभ दास अपने अन्य साथियों के साथ मुंबई से दिल्ली पहुंच गए हैं. उनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए हुए है. राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर निगरानी की जा रही है.
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों और 23 हजार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों की तैनाती की जानकारी सामने आई है. पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और प्रतिबंधित क्षेत्रों में भीड़ को पहुंचने से रोका जा सके.
CJP के समर्थकों के जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश के बीच सुरक्षा बल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयार हैं. ऐसे में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के आमने-सामने आने की आशंका बनी हुई है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है.
https://x.com/AHindinews/status/2108792564425822592
