राजनांदगांव में पंच प्यारों की अगुवाई में निकली गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने किया स्वागत
राजनांदगांव- सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरू तथा मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरूनानक जी का 557वां आगमन प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इससे पूर्व 22 नवंबर रविवार को गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा द्वारा शहर में पंच प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. गुरुद्वारा परिसर से निकली शोभायात्रा मानव मंदिर चौक पहुंची, जहां पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूग्रंथ साहिब की शोभायात्रा का फुलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया. छोटे बच्चों की मनमोहक रूप में बने पंच प्यारे एवं शबद कीर्तन करते हुए कीर्तनी जत्थे नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे.

मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए श्री छाबड़ा ने कहा कि धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके सत्य, प्रेम सदभावना, भाईचारे के सिद्धांत व संदेश आज मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है, गुरुनानक देव जी ने जीवन भर मानवता और ईश्वर की प्रार्थना का संदेश दिया था. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती का प्रकाश पर्व मनाया जाता है, गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था, इस पर्व को प्रकाश गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता हैं. गुरु नानक साहिब सिख धर्म के पहले गुरु कहलाते है.
शोभायात्रा के स्वागत में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, नाजिर जिंदरान, शकील रिजवी, प्रज्ञा गुप्ता, मोहिनी सिन्हा, भरत सोनी, ललित मरकाम, मुस्तफा जोया, सुरेन्द्र गजभिए, शिवम गढ़पायले, कस्तूरबा महिला मंडल की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी उपस्थित थे.
