भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी
दुर्ग दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला दुर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विधायक ललित चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया. पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के एक जनप्रतिनिधि को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है.यह उनके लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है.
उन्होंने विश्वास जताया कि ललित चंद्राकर अपने अनुभव और सक्रिय भूमिका से पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती प्रदान करेंगे. साथ ही पिछड़ा वर्ग के हितों एवं अधिकारों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाएंगे. प्रांतीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरी शर्मा, जिला कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक विजय लहरे, जिला महासचिव अनुरूप साहू, ओबीसी महासभा दुर्ग के जिलाध्यक्ष एवं फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव उपस्थित रहे.
