दो फरार इनामी आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित, तलाश में जुटी पुलिस
राजनांदगांव- जिला पुलिस ने विभिन्न गंभीर मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों की सूचना देने पर नगद इनाम की घोषणा की है. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायता करने वाले या सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5,000 – 5,000 (कुल 10,000) का नगद इनाम देने का ऐलान किया गया है.
- पहला आरोपी: रामु चौहान,पिता- राघव राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी- अजंटी, थाना मोघट, जिला खंडवा (मध्य प्रदेश).
मामले की जानकारी: अपराध क्रमांक 294/2026, धारा 331(3), 305(3)ए, 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है.
- दूसरा आरोपी: गोविंद सिंह कुशवाहा, पिता: विरेन्द्र सिंह कुशवाहा, उम्र 28 वर्ष, निवासी- मडौली, थाना बकेवर, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश).
मामले की जानकारी: अपराध क्रमांक 435/2026, धारा 74, 78, 249, 351(3) बीएनएस एवं 7, 8 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज है.
सूचना देने वाले की पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय
राजनांदगांव पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
जानकारी देने के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.
नगर पुलिस अधीक्षक: 92021-19273
पुलिस कंट्रोल रूम राजनांदगांव: 94791-92199
थाना लालबाग: 94791-92114
थाना कोतवाली: 94791-92110
साइबर थाना: 90984-71074
